नाइजीरिया की जनसंख्या कितनी है Nigeria Population — HindiBlogger.COM By RahulDigital
नाइजीरिया एक पश्चिम अफ्रीका का विकासशील देश हैं और इस देश की सीमाएं बहुत सारे देशों से लगती है, जैसे कि:- पश्चिम में इसकी सीमा बेनीन देश से लगती है और उत्तर में कैमरून तथा दक्षिण में गुयाना की खाड़ी से लगती है, इस देश की पहले की राजधानी लागोस थी, जिसे अब बदलकर अबुजा कर दिया है, जोकि यहां का सबसे बड़ा शहर है।
नाइजीरिया की जनसंख्या लगभग 217,376,000 या 21.7 करोड़ है यह जनसंख्या 2022 में अनुमानित की गई थी और यदि हम इसके सबसे घनत्व वाले शहरों की बात करें, तो यह कुछ इस प्रकार है:-
इबादान, कानो, जोस, बेनिन.
नाइजीरिया की भाषाएं
नाइजीरिया जनसंख्या के आधार पर विश्व में सातवें नंबर पर आता है, तो इसमें बहुत सारी भाषाएं बोली जाती है, इस देश की राजभाषा इंग्लिश है और अन्य भाषाएं जो इस देश में प्रमुख रूप से बोली जाती है, वह कुछ इस प्रकार है:-
एफिक, इबिबियो, अनंग, एकोई, टिव, जुकुन, ईदो, इग्बो, इगला, इडोमा, नुपे, ग्वारी, योरूबा और क्रॉस रिवर
नाइजीरिया का क्षेत्रफल
नाइजीरिया विश्व में क्षेत्रफल के आधार पर 32वे नंबर पर आता है और इस का कुल क्षेत्रफल 923,768 km है और यदि हम इसके अंदर जल की बात करें कि, नाइजीरिया में कितना प्रतिशत पानी है, तो इसका आंकड़ा लगभग 1.4% है।
नाइजीरिया में जातीय समूह
नाइजीरिया में 250 प्रकार के जातीय समूह रहते हैं, यहां की मुख्य जातियां खेती करके अपना जीवन यापन करती है, पिछले समय में कुछ जातियां एक दूसरे में मिल चुकी है, जोकि प्रवास का नतीजा है और अब यहां पर तीन प्रमुख जातीय समूह बन चुके हैं, जिनकी जनसंख्या अन्य सभी जातीय समूह से सबसे ज्यादा है और उनका नाम है:-
हौसा – फुलानी, योरूबा, इग्बो
नाइजीरिया में धर्म
नाइजीरिया के लोग मुख्य रूप से इस्लाम धर्म को मानते हैं और वहां की एक तिहाई आबादी इस्लाम धर्म की ही है, वहां पर अन्य धर्म के लोग भी रहते हैं, पर उनकी जनसंख्या बहुत कम है जैसे कि:- ईसाई, हिंदू और रोमन पर मुख्य रूप से वहां पर इस्लामी लोग ही रहते हैं।
Q1.) नाइजीरिया का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
Ans: Lagos (लागोस)
Q2.) नाइजीरिया का जनसंख्या घनत्व कितना है?
Ans: 197.2/km2
Q3.) नाइजीरिया क्षेत्रफल के आधार पर विश्व में कौन से नंबर पर है?
Ans: 32वे स्थान पर