विप्सा अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण


विप्सा अलंकार घबराहट, आदर, आश्चर्य, घृणा, रोचकता इत्यादि प्रदर्शित करने के लिए उपयोग में आता है, विप्सा अलंकार शब्दालंकार का भेद है, अब हम विप्सा अलंकार की परिभाषा तथा इसके उदाहरण के बारे में पढ़ेंगे।

विप्सा अलंकार की परिभाषा

जब किसी वाक्य में हर्ष, आदर, दुःखी, शोक, घबराहट, घृणा, आश्चर्य इत्यादि विस्मयबोधक शब्दो का प्रयोग भावों को व्यक्त करने के लिए किया जाता है जिससे शब्दो की पुनरावृत्ति होती है तो वहाँ पर विप्सा अलंकार होता है।

विप्सा अलंकार के उदाहरण

हा! हा!! इन्हें रोकन को टोक न लगावो तुम।

यहा पर हा! शब्द की पुनरावृत्ति हुई है जो कि विस्मयबोधक शब्द है अतः यह विप्सा अलंकार के अंतर्गत आएगा।

उठा लो ये दुनिया, जला दो ये दुनिया।

तुम्हारी है तुम ही सम्हालो ये दुनिया।

उपर्युक्त दिए गए उदाहरण में दुनिया शब्द की पुनरावृत्ति हुई है तथा यह पर क्रोध का भाव उत्पन्न हो रहा है अतः यह विप्सा अलंकार का उदाहरण है।

इस आर्टिकल में आपको विप्सा अलंकार के बारे में उदाहरण सहित सम्पूर्ण जानकारी दी गई है यदि आपको इस लेख में दी गई जानकारी पसन्द आई हो तो इसे आगे जरूर शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *