Jio Book Laptop Launch 2022 : Jio Book Order कैसे करें?


पोस्ट को शेयर करे

Jio Book Launch 2022:- यदि आप कोई लैपटॉप मार्केट मे खरीदने जाएंगे तो नॉर्मल लैपटॉप के लिए भी आपको 25-30 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इसी चीज को ध्यान मे रखते हुए जिओ ने स्टूडेंट्स की पढ़ाई के लिए Jio Book Laptop Launch कर दिया है। 

जो आपको बाकि लैपटॉप से कम कीमत मे मिलेगा, अगर आप बहुत दिनों से Best Laptop For Laptop Under Rs. 20,000 खोज रहे थे। तो अब आपको ये सब करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब इस लैपटॉप Jio Book Online Order भी कर सकते है। 

Jio Book Specification, Price, Warranty, .etc के बारे मे इसी आर्टिकल मे पूरी जानकारी मिल जाएगी। ईसीए आप इस पोस्ट को सही से पढिए और जानकारी जिओ बुक लैपटॉप के बारे मे। 

Jio Book Laptop क्या है?

ये जिओ कंपनी के तरफ से टेयर किया गया लैपटॉप है, जो कि बिल्कुल स्मार्टफोन के जैसे ही काम करता है। बस उसके साथ कीबोर्ड और टच पेड लगा दिया है। ये लैपटॉप आपको लेना चाहिए या नहीं उसके बारे मे आगे बताया जाएगा। 

उससे पहले आपको इसके बारे मे और भी जरूरी चीजे जान लेनी चाहिए, अगर आपने Chromebook का नाम सुना होगा। तो जिओ लैपटॉप भी उसी के जैसे ही बनाया गया है। 

Jio Book Key Features:

Jio Book Specification जानने के लिए नीचे दी गई चीजे देख सकते है यहाँ से आपको इस लैपटॉप के सभी फीचर्स मालूम चल जाएंगे। 

Laptop Name Jio Book (NB2112QB)
Processor Snapdragon 665
Operating System  JioOS
RAM & Storage 2GB + 32GB
Connectivity  4G + Wifi
Screen Size 11.6 Inch
Battery  8 Hours + Backup 
Graphic Card Adreno 
Web Cam 2MP

Jio Book Price In India

जिओ ने इस लैपटॉप को मिरक्रोसॉफ्ट कंपनी के साथ मिलकर बनाया है इसीलिए आपको इस Jio Book मे MS-Office का सपोर्ट भी मिलेगा। वैसे तो इसके बॉक्स मे प्राइस कुछ 25 हजार रुपए लिखी गई है मगर ये उससे काफी सस्ते मे ही मिल जाता है। 

Jio ने इस लैपटॉप की कीमत ₹15,799 बताई है और अब तो इसकी बुकिंग भी चालू हो गई है अगर आप इसी बजट के अंदर नॉर्मल काम के लिए कोई लैपटॉप खोज रहे थे तो उसके लिए आप इसे खरीद सकते है। 


Jio Book Order कैसे करें?

अगर आप इस लैपटॉप को खरीदने के लिए ऐमज़ान या फ्लिपकार्ट जैसे वेबसाइट पर ढूंढ रहे है तो वहाँ पर आपको ये नहीं मिलेगा क्योंकि इसे केवल रिलायंस के वेबसाइट पर ही लिस्ट किया गया है। 

तो आइए नीचे जानते है कि Jio Book Online Order कैसे करें?

Step 1:- सबसे पहले आप अपने किसी मोबाइल या कंप्युटर के Browser हो चालू करें। 

Step 2:- उसके बाद आप Reliance Digital के वेबसाइट पर जाए। 

Step 3:- अब यहाँ पर आपको सबसे ऊपर सर्च बॉक्स मिलेगा, उसमे Jio Book लिखकर सर्च कर देगा। 

Step 4:- इससे पहले आप Reliance Digital पर अपना एक अकाउंट बना लीजिए जिससे आप उस लैपटॉप को ऑर्डर कर पाएं। 

Step 5:- फिर आपको Buy Now पर क्लिक करें और अपना Delivery Address लिख दीजिए। 


Step 6:- इसके बाद आपको Payment Method Select करके Order Complete कर लीजिए। 

अब इसके बाद आपके मोबाइल नंबर और जीमेल आईडी पर Order Details आ जाएगी जिससे आप अपने ऑर्डर को ट्रैक कर सकते है या फिर Cancel भी दिया जा सकता है। 

इस Jio Book पर आपको 7 Days Replacement Policy मिलती है जिसमे अगर आपको किसी वजह से भी ये लैपटॉप पसंद नहीं आता है और आप उसे वापस करना चाहते है तो इसके लिए आपको 7 दिनों के भीतर ही Return Request डालनी होती है। 

Jio Book Laptop Review

अब तक आप Jio Book Price & Specifications जान चुके होंगे कि आपको 15,799 रुपए की कीमत मे केवल Snapdragon 665 दिया जा रहा है और केवल 2gb RAM इस इसी कीमत मे बहुत ही अच्छा स्मार्टफोन भी मिल सकता है। 

और इसमे प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है वो अब से काफी पहले एंड्रॉयड मोबाइल मे इस्तेमाल किया जाता था अब देखना ये है कि JioOS को कितना आप्टमाइज़ किया गया है जो इस प्रोसेसर पर काम कर पा रहा है। 

मैं इतना कहूँगा कि Jio Book इस कीमत मे Best Laptop For Students है, इससे सस्ते मे और कोई भी लैपटॉप नहीं मिल पाएगा। मगर ध्यान रहे है कि आप इस लैपटॉप पर केवल Online Meeting, Study या Office Work कर सकते है। 

अगर आप इस लैपटॉप पर गेम या वीडियो एडिट करने के बारे मे सोच रहे थे तो ऐसा भूल जाएगी क्योंकि इस पर ये सभी काम करना संभव नहीं है। 

Final Words:- 

आज आपने हमारे इस पोस्ट के माध्यम से Jio Book Price & Specifications के बारे मे जाना है साथ ही हमने आपको यहाँ पर Jio Book Review भी दिया जिससे अच्छे से इस लैपटॉप के बारे मे पता चल पाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *